/sootr/media/post_banners/138c0da783abd9376dd630a8bafbb86b4e10206a2b92cd75604af403c0dec45b.png)
एशियन चैंपियन ट्रॉफी 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 5-3 से मात दी। इस हार के साथ टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है। भारत बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। अब जापान की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ फाइनल खेलेगी। 22 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल।
पहले क्वार्टर से ही हावी रहा जापान
जापान की टीम को सेमीफाइनल से पहले भारत ने लीग मुकाबले में 6-0 से मात दी थी। आज जापान अलग ही अंदाज में दिखी। शुरूआत से ही जापान की टीम भारत पर हावी रही। पहले क्वार्टर में भारत के खिलाफ जापान ने 6 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिसका जापानी टीम ने भरपूर फायदा उठाया।जापान को पहले हाफ में दो पेनल्टी स्टॉक मिल गए थे जिसने भारत को मुश्किल में डाल दिया।
दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने कराई वापसी
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने अटैकिंग खेल जारी रखा। इसका फायदा उन्हें दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में मिला। दिलप्रीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया। इसी क्वार्टर के चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। आखिरी क्वार्टर के खेल खत्म होने पर स्कोर जापान 5 और भारत 3 रहा।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us